जयपुर : हैवानियत की हद हुई पार, दुष्कर्म कर कुचला 60 वर्षीय महिला का सिर, नाले में निर्वस्त्र मिला शव

By: Ankur Mon, 27 Sept 2021 10:24:01

जयपुर : हैवानियत की हद हुई पार, दुष्कर्म कर कुचला 60 वर्षीय महिला का सिर, नाले में निर्वस्त्र मिला शव

जिले के बस्सी इलाके में एक शर्मनाक हरकत सामने आई जिसने हैवानियत की हद पार कर दी। यहां 60 वर्षीय महिला का सिर दुष्कर्म करने के बाद बेरहमी से कुचल दिया गया और शव को निर्वस्त्र हालत में नाले में फेंक दिया। शनिवार देर शाम से लापता हुई महिला का शव रविवार को बरामद हुआ। दोपहर के बाद बस्सी के झर गांव में ढोल की ढाणी में बकरियां चराने गए चरवाहों ने जंगल में एक नाले में महिला का लहूलुहान हालत में निर्वस्त्र पड़ा शव देखा। यह देख चरवाहों ने झर के सरपंच मोहन मीना को सूचना दी। इसके बाद वारदात का पता चलने पर बस्सी एसीपी सुरेश सांखला, थानाप्रभारी मनोहरलाल मौके पर पहुंचे। घटनास्थल पर ही एफएसएल और डॉग स्क्वायड टीम को भी बुलवाया गया। इसके बाद बांसखोह के रहने वाले 65 वर्षीय पति की तरफ से बस्सी थाने में हत्या, अपहरण, दुष्कर्म और सबूत मिटाने के लिए शव को छिपाने का मुकदमा दर्ज करवाया गया। पुलिस ने अंदेशा जताया है कि वारदात में दो व इससे ज्यादा लोग शामिल हो सकते है।

जानकारी के अनुसार 60 वर्षीया महिला बस्सी रीको एरिया में प्लाईबोर्ड बनाने वाली एक फैक्ट्री में काम करती थी। शनिवार शाम करीब 6 बजे वह फैक्ट्री से घर जाने के लिए निकली थी। लेकिन देर रात तक वह घर नहीं पहुंची। तब उसके पति व अन्य परिजनों ने महिला के साथ काम करने वाले लोगों से बातचीत की। लेकिन कुछ पता नहीं चला। इसके बाद रविवार को भी महिला घर नहीं पहुंची। तब सुबह करीब 11 बजे महिला का पति बस्सी थाने पहुंचा। गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई।

मौके पर मिले साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने संभावना जताई है कि महिला को अगवा कर झर गांव के सूनसान जंगल में लाया गया। उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बार शव और चेहरे को पत्थरों से सिर कुचलकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। फिर निर्वस्त्र हालत में शव को नाले में फेंक दिया। पुलिस ने संभावना जताई है कि महिला ने खुद को बचाने के लिए काफी संघर्ष भी किया। लेकिन वह अकेली होने से कुछ कर नहीं सकी। माना जा रहा है कि वारदात में महिला का जानकार शामिल है। वो स्थानीय निवासी या फिर फैक्ट्री का कर्मचारी हो सकता है।

ये भी पढ़े :

# गंगापुर : रीट में सामने आई बड़ी गड़बड़ी, परीक्षा से डेढ़ घंटे पहले ही कांस्टेबल के पास आ गया पेपर

# पिता बना हैवान, महज 39 दिन के बच्चे की तोड़ दी 71 हड्डियां

# प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज करेंगे आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन की शुरुआत, अब सबकी होगी यूनिक हेल्‍थ ID

# Petrol-Diesel Price Today: लगातार दूसरे दिन बढ़े तेल के दाम, जानें लेटेस्ट रेट

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com